निपुण भारत लक्ष्य में वि०ख० छतोह प्रथम सोपान पर

रिपोर्ट:- निशांत सिंह

रायबरेली:  मंगलवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र छतोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव द्वारा वि०ख० छतोह के समस्त ARP / संकुल / प्र०अ०/ प्रभारी की मासिक मीटिंग आहूत की गयी जिसमें निपुण भारत लक्ष्य की विस्तार से समीक्षा की गयी ।

समीक्षा में सभी ARP क्रमश: धर्मेन्द्रकुमार मिश्रा, राजर्षिराजशुक्ला,अशफाक अहमद,अवधेश सिंह ने विस्तार से चर्चा किया अभी विगत माह में निपुण भारत लक्ष्य के अन्तर्गत वि०ख० छतोह में जिला शिक्षाएवम् प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली द्वारा आयोजित चतुर्थ स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में विनोदकुमार स०अ० कम्पोजिट विद्यालय सडण्हा ने गणित में जनपद रायबरेली में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा षष्ठम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओं प्रतियोगिता में  गीता विश्वकर्मा स०अ० प्रा०वि० लहेंगा ने जनपद रायबरेली में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता में बृजेश बहादुर सिंह स०अ० प्रा० वि० डीघा ने जनपद रायबरेली में तृतीय स्थान प्राप्त किया, छात्रा अंतिमा वर्मा कक्षा 7 कम्पोजिट सडण्हा ने आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद में षष्ठम स्थान प्राप्त किया है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह धर्मेश कुमार यादव ने उक्त सभी को प्रशस्ति पत्र डायरी पेन देकर सम्मानित किया तथा आशा व्यक्त किया कि विकासखंड छतोंह के शिक्षक प्रदेश में भी नाम रोशन करेंगे |निपुण भारत अभियान के अंतर्गत विकास खंड छतोह के सभी ARP/संकुल /प्रधानाध्यापक/ प्रभारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं जिले में छतोह को आखिरी पायदान पर रखा जाता है आज वही छतोह जनपद रायबरेली में प्रथम सोपान पर दिखाई दे रहा है जिसका सारा श्रेय खण्ड शिक्षा अधिकारी छतोह एवं शिक्षक संघ तथा ARP/ संकुल को जाता है ।

सम्मान समारोह में विकास खंड के सभी APR / संकुल तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, आदित्य नारायण पांडेय,जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष गिरजेश सिंह,मनोज कुमार,कृष्ण कुमार,बलराम यादव,श्याम लाल,राम सुमेर फौजी,बासु देव यादव,राजेन्द्र यादव,प्रमोद कुमार,गीता देवी,शालिनी सिंह,नफीस हुसैन,जयकरन सिंह,शिव कुमार सिंह सहित ब्लॉक के सभी प्रधानअद्यापक, BRC का स्टॉफ उत्कर्ष सिंह,आजाद यादव,मनोज,इंद्र जीत,राजेश साहू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *