• Home
  • Raebareli News
  • सेवा ही माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि, पूनम सिंह ने पांचवीं पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा
Image

सेवा ही माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि, पूनम सिंह ने पांचवीं पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा

रायबरेली। शहर के हृदय स्थल गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा अपनी पूज्यनीय माता स्वर्गीय कमला सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल भंडारे एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में शहर के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम सिंह ने अपनी माता जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उनकी माता साक्षात ‘अन्नपूर्णा’ का स्वरूप थीं। उन्होंने बताया कि लालूपुर चौहान स्थित उनके आवास पर माता जी के समय से ही प्रतिदिन लगभग 100 लोगों के भोजन की व्यवस्था रहती थी। माता जी ने हमेशा मानवता और परोपकार के मार्ग पर चलना सिखाया और आज उन्हीं की प्रेरणा से इस सेवा परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई दूसरा कार्य नहीं है।


सुपर मार्केट में आयोजित भंडारे के पश्चात सरस्वती नगर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचीं। यहाँ उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों को भोजन व फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने आश्रमवासियों को विश्वास दिलाया कि वे हर जरूरत में उनके साथ खड़ी हैं।


इस अवसर पर मुख्य रूप से संगीता सिंह, ममता सिंह, शालिनी सिंह, उषा सिंह, रूबी सोनकर, हीरा सोनकर, प्रतिभा मिश्रा, सभासद सबिस्ता बृजेश, कुमकुम द्विवेदी, मनोज सिंह, रजोले मिश्रा (अनिल मिश्रा), सुनील अवस्थी, भोला सिंह, देशराज भदौरिया, मान सिंह, पूर्व सभासद इसरार भाई, अरशद अली, हिमांशु सिंह, अमर सिंह, बृजेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में पूनम सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

क्रिकेट जोड़ता है समाज, जाति-धर्म का भेद मिटाता है : पूनम सिंह

रायबरेली। शहर के किला बाजार स्थित वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय श्रीमती…

विश्व योग दिवस पर एबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को दिव्यदर्शन योग सेवा संस्थान द्वारा एबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज,…

एयर फोर्स स्टेशन दादरी में विश्व योग दिवस पर विशाल योग शिविर आयोजित

दादरी / गौतम बुद्ध नगर। विश्व योग दिवस के अवसर पर दिव्यदर्शन योग सेवा संस्थान के संस्थापक योगाचार्य योगिराज करनदेव के…

रायबरेली में टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ, मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन

रायबरेली। शहर के अल्फा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मधुबन क्रॉसिंग में आयोजित टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का भव्य शुभारंभ कमला…

1 Comments Text
  • free diamonds says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    funny enough, this appeared while i was scrolling through results. i ended up going through most of it, without making it overly complicated.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top