महिला उत्पीडन संबंधित शिकायतों का किया गया निस्तारण

रिपोर्ट : मुन्ना सिंह

बाराबंकी : जनपद बाराबंकी के महिला थाने में परिवार परामर्श काउन्सलर संजीव कुमार मिश्रा, पंकज कुमार मिश्रा,के.एन.तिवारी व महिला थानाध्यक्ष श्रीमती आशा शुक्ला ने पीड़ित फरियादी महिलाओं के प्रार्थना पत्रों में से कुछ का तुरंत समाधान निस्तारण किया गया। काउंसलर संजीव मिश्रा ने बताया कि महिला उत्पीडन सम्बंधित किसी भी प्रकार की अगर महिला थाने में शिकायत आती है या विषम परिस्थिति में किसी पीड़ित महिला द्वारा फोन किया जाता है तो महिला थाने की पुलिस टीम तत्काल संबंधित पीड़ित महिला तक पहुंच कर उसको न्याय दिलाने में हर संभव मदद करती है।हां एकाध पति पत्नी विवाद सम्बंधित केस ऐसे भी आते हैं जिसको फरियादी के रिश्तेदारों व परिवार के लोगों द्वारा पति या पत्नी एक दूसरे को आपस में भड़काकर एक दूसरे से अलग करवाने की कोशिश में लगे रहते हैं इस स्थिति में पति पत्नी दोनों को बुलाकर टीम द्वारा समझाया बुझाया जाता है जिससे वह मानकर राजीखुशी से साथ में रहने को तैयार हो जाते हैं। महिला थानाध्यक्ष व महिला पुलिस टीम हमेशा से ही पीड़ित महिला फरियादियों से मित्रता पूर्ण व्यवहार अपनाकर न्याय दिलाने में सदैव तत्पर रहती है चाहे दहेज उत्पीड़न हो या महिला उत्पीडन अपराध। महिला संबंधित अपराधों को रोकने में हर संभव प्रयास किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *