• Home
  • Raebareli News
  • पूनम सिंह ने कार्यालय और शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार पर किया ध्वजारोहण, शहीद परिवार का किया सम्मान
Image

पूनम सिंह ने कार्यालय और शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार पर किया ध्वजारोहण, शहीद परिवार का किया सम्मान

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पूनम सिंह ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद रायबरेली के मालिकमऊ स्थित अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद गेट पर भी ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर पूनम सिंह ने अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की मां एवं पत्नी चांदनी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने भविष्य में भी शहीद परिवार को हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के संयोजक अरविंद केवट को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूनम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा याद दिलाता है।

उन्होंने सभी से एक सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Releated Posts

आमीन पठान बने कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के रायबरेली जिलाध्यक्ष, अतुल शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रायबरेली। कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत आमीन पठान…

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट…

रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का भव्य स्वागत, सलोन में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

रायबरेली, 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पहली बार रायबरेली आगमन…

सरेनी में कांग्रेस की मजबूत दावेदार बनकर उभर रहीं सुधा द्विवेदी, समाजसेवा के दम पर बनाई अलग पहचान

सरेनी में कांग्रेस की मजबूत दावेदार बनकर उभर रहीं सुधा द्विवेदी, समाजसेवा के दम पर बनाई अलग पहचान…

1 Comments Text
  • jili552 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Yo, Jili552! Heard you’re the spot for some sweet slots action. Gonna check it out and see if those jackpots are as juicy as they say! Wish me luck! jili552
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top