सपा संरक्षक की मौत से लोग हुए शोकाकुल, लोगो से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – मुन्ना सिंह 

बाराबंकी : सपा संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुए निधन से देश प्रदेश के साथ समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें कुछ दिन पहले हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे ही उन्हें धरती पुत्र नहीं कहा जाता वो किसानों गरीबों के सच्चे मसीहा थे। मुलायम सिंह यादव सत्ता के शिखर तक का सफर बड़े ही संघर्षों के साथ तय किया था। देश के सबसे बड़े सूबे के कई बार मुख्यमंत्री रहने के साथ दो बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है इस सब में सबसे अहम था जब वो एक बार देश के रक्षामंत्री बने थे।

सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है, यही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत श्री यादव के निधन पर उनके सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। स्थानीय नेताओं व समाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे अपूर्णनीय क्षति बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

दिवंगत मुलायम  यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व सांसद राम सागर रावत के अलावा सपा के पूर्व विधायक राम मगन रावत, भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख रामदेव सिंह, पूर्व प्रमुख सुनील सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष व प्रधान ककरी सचिन सिंह, प्रधान सोनिकपुर महेंद्र शाह सिंह, प्रधान खैराबीरू संदीप सिंह, प्रधान अंसारी आनंद प्रताप सिंह अलगू, वेद प्रकाश बाजपेयी, बृजेश मिश्रा, पंकज यादव, पूर्व प्रधान वासुदेव यादव, प्रधान थलवारा कुंवर रामानंद सिंह, प्रधान जमीन हुसैनाबाद जितेंद्र प्रताप सिंह सोनू, प्रधान पेचरूआ सोनू सिंह, पूर्व प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह बबलू, पूर्व चेयरमैन अखिलेश सिंह, समाजिक कार्यकर्ता मकरंद सिंह, राकेश सिंह, पूर्व प्रधान राम अभिलाष रावत, प्रधान गौतम पाठक, पूर्व प्रधान गोविंद पाठक , राजू सिंह सोनिकपुर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक ऐसे नेता को खो दिया है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *