महिला जनसुनवाई में प्राप्त 15 शिकायतों में 04 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

रायबरेली: 06 जुलाई, 2022 : उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े कई मुद्दो के बारे में जिले के अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने महिला जन सुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जमीनी विवाद आदि की शिकायत महिला आयोग की सदस्य से की। जिस पर महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने सीओ सिटी वन्दना सिंह, महिला थाना अध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला की रिपोर्ट और दोनो पक्षों की बात को सुनकर अपने स्तर से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जन सुनवाई के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिलाओं के उत्पीड़न व महिला से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से किया जाये तथा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के स्तर पर कराया जाये जिससे अधिक से अधिक महिलाएं जागरूक होकर लाभ ले सके।

जन सुनवाई के दौरान और भी कई प्रकरण आये उस पर उन्होंने जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण है उन सभी को तत्काल ही निकारण कराये जिससे सभी महिलाएं को कोई समस्या का समाना नहीं करना पड़े तथा रिपोर्ट महिला आयोग को भी उपलब्ध कराई जाए। महिला जन सुनवाई के दौरान 15 शिकायत प्राप्त हुई जिस पर 04 प्रकारणो का मौके पर निस्तारण किया गया शेष प्रकरणों को महिला आयोग की सदस्य से सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों को निस्तारण करने के निर्देश दिये।

महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए अधिकारियों को पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण कराया सुनिश्चित करें और कोई भी महिला उत्पीड़न की शिकार हो तो तत्काल उनके महिला आयोग को शिकायती प्रार्थना पत्र और एक आईडी के साथ भेज दे जिससे उसकी शिकायत महिला आयोग में दर्ज करके निराकरण किया जा सके।

इस मौके पर सीओ सिटी वन्दना सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी इंजेश सिंह प्रचार, सहायक बड़े लाल यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *