हनुमंतपुरम चौराहे पर भोलेनाथ का विशाल भण्डारा सम्पन्न

  • भोलेनाथ के भण्डारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद छककर मांगी मनोकामनाएं।

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव पंचायत अंतर्गत हनुमन्तपुरम चौराहे पर स्थित भोलेनाथ के नवनिर्मित मन्दिर में गुरुवार को विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई। जिसके दूसरे दिन शुक्रवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। पूण्य की लालसा से भण्डारे में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मन्दिर में माथा टेककर प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगी।

गौरतलब हो कि हनुमन्तपुरम चौराहे पर स्थित जयंती इंटरप्राइजेज प्रांगण में पूर्व प्रधान पंडित जालिपा प्रसाद शुक्ला व उनकी पत्नी पूर्व प्रधान जयंती देवी शुक्ला द्वारा मानव कल्याण के उद्देश्य शिव मन्दिर का निर्माण कराया गया है। गुरुवार को पंडित जालिपा प्रसाद शुक्ला व उनकी पत्नी जयन्ती देवी शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों शिव भक्तों द्वारा गाजे- बाजे के साथ शिव बारात निकाल कर विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई थी।

शिवलिंग स्थापना के दूसरे दिन शुक्रवार को मन्दिर प्रांगण में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सायं 4 बजे से शुरु हुआ भण्ड़ारा देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर अखिलेश शुक्ला, नीरज उर्फ शिवेंद्र शुक्ला, ग्राम प्रधान जनक कुमारी प्रजापति, प्रधान पुत्र छोटू प्रजापति, गोलू प्रजापति, युवा भाजपा बछरावां मण्डल अध्यक्ष शिवम मिश्रा, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष शिवम वर्मा, महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष रणविजय सिंह, रामगुलाम रावत,सुधीर कुमार, शिवशंकर वर्मा, सुरेश कुमार, रामफेर वर्मा, सोनू अवस्थी ,प्रशांत द्विवेदी, हरिकेश सिंह, रामेश्वर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। नीरज शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को मन्दिर प्रांगण में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *