दिल्ली से जबलपुर आ रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैडिंग, इतने यात्री थे सवार

जबलपुर आ रही स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में आपातकाल लैंड कराना पड़ा। विमान में करीब 70 यात्री थे। इस विमान को दिल्ली से जबलपुर में 8:50 पर आना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे दिल्ली एयरपोर्ट में ही लैंड कराया गया। स्पाइसजेट के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार स्पाइसजेट के दिल्ली से आने वाले विमान तय समय से करीब दो घंटे विलंब से जबलपुर आएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य विमान से पैसेंजर को लाया जा रहा है।

धुंआ देखने पर घबराए यात्री

दिल्ली से स्पाइसजेट विमान के उड़ते ही विमान के अंदर यात्रियों को धुंआ से उठते दिखा तो यात्री घबरा गए। इसके बाद पायलट ने तत्काल दिल्ली में ही विमान को लैंड कराने की अनुमति चाही। उसके बाद विमान को लैंड कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट का विमान करीब 10:30 बजे जबलपुर में लैंड करेगा।

देवता भी करते हैं नंदीश्वर का पूजन

जबलपुर। कंचन विहार में चल रहे नंदीश्वर महामंडल विधान में मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि नंदीश्वर द्वीप आठवां द्वीप है, जहां तीन-तीन हजार फीट ऊंची और विशाल जिन भगवंतों की 5616 प्रतिमाएं विराजित हैं। उन प्रतिमाओं का निर्माण किसी ने नहीं किया वे अकृत्रिम हैं। उनका पूजन-अर्चन, विधान करने स्वर्ग से देवता भी आते हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर में इस विधान का आयोजन हो रहा है, जहां पर 5616 जिनबिंबों की स्थापना हुई है जो विश्व में एकमात्र और अनूठी है। यहां पर भी आपके साथ देव पूजन को आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रणम्य सागर महाराज एवं मुनि चंद्र सागर महाराज के सानिध्य में अष्ट दिवसीय नंदीश्वर महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। इस अवसर पर विधान के तृतीय संस्करण की नवीन पुस्तक का विमोचन डा. प्रभा दीदी और सौधर्म इंद्र ने किया। शुक्रवार को विभिन्न् मंदिरों, समितियों के प्रतिनिधियों ने मुनिश्री को अष्टद्रव्य अर्पित किए एवं उन्हें अपने स्थानों पर चातुर्मास के लिए आग्रह किया। संचालन ब्र. संजय भैया कटंगहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *