तहसील प्रशासन ने की भू-माफिया के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही

रिपोर्ट – टी पी यादव 

महराजगंज रायबरेली। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी , नायब तहसीलदार एवं पुलिस टीम ने सुरक्षित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जेसीबी लगा पुनः हटवा दिया। तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जाधारकों सहित भूमाफियाओं मे हड़कम्प मच गया।

बताते चलें कि कस्बा स्थित पूरे सुखई स्थित भूमि गाटा संख्या 389 जो राजस्व अभिलेखों में नगर पंचायत की सुरक्षित भूमि दर्ज है। इसके 65 वर्गमीटर भूभाग पर रामदेव पुत्र रामदुलारे द्वारा कब्जा किया गया था। जिसे पूर्व में भी तहसील प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया था, बावजूद इसके एक बार फिर रामदेव द्वारा उसी भूमि पर पुनः निर्माण शुरू करा दिया गया।

मामले में जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने राजस्व टीम को तत्काल मौके पर जाकर कब्जा हटवाये जाने के निर्देश दिये। जिस पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अनुराग शुक्ल, नायब तहसीलदार अंकुर यादव, कानून गो महेश प्रसाद सोनकर, लेखपाल विपिन मौर्य, एसआई आशीष मलिक ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जेसीबी से अवैध निर्माण को हटवाते हुए भविष्य में किसी प्रकार का निर्माण न करने की हिदायत दी है।

मामले में उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि टाउन एरिया की भूमि पर पूर्व में भी अवैध कब्जा हटवाया गया था।उसी भूमि पर पुनः निर्माण की जानकारी मिलने पर टाऊन एरिया की सुरक्षित भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *