हर साल की तरह मठ में 23 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी धन्वंतरि जयन्ती

  • कार्यक्रम की सभी तैयारियां हुई पूर्ण

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के मठ गोसाई स्थित संकट मोचन आश्रम एवं श्याम जनकल्याण समिति परिसर में गत वर्षो की भांति आगामी 23 अक्टूबर को हर्षोल्लास पूर्वक धन्वंतरी जयन्ती एवं आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

श्याम जन कल्याण समिति के सचिव एवं नाड़ी विशेषज्ञ, आयुर्वेदाचार्य, ऋग्वेदाचार्य वैद्य एस.एल.शास्त्री ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्षो की भांति प्राचीन कालीन मठ में आगामी 23 अक्टूबर 2022 को भगवान धनवंतरी की जयंती एवं संकट मोचन आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

जिसमें सुबह 10 बजे से 2 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसके समापन के पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक हवन पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।  शास्त्री ने बताया कि धन्वंतरि जयंती पर मठ में रायबरेली जनपद ही नहीं दूरदराज से हजारों श्रद्धालु आएंगे। उन्होंने बताया कि उस दिन मठ में बहुत से ऐसे लोग आएंगे जो विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे, नामी-गिरामी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी किसी प्रकार का फायदा ना होने पर अपने जीवन की आस छोड़ सके थे। जो मठ के इलाज से आज बिल्कुल स्वास्थ्य है। इसके साथ ही उस दिन कई दंपति अपने बच्चे का मठ में मुण्डन कराने आएंगे।

मठ में अपने बच्चों का मुंडन कराने वाले ऐसे दंपति हैं जिन्हें लंबे समय के बाद भी संतान की प्राप्त नहीं हुई थी। मठ के आयुर्वेदिक इलाज से आज दर्जनों दंपतियों की गोद में बचपन से खिला रहा है।  शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *