श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

रायबरेली अटौरा बुजुर्ग के किसान विद्यालय में श्रीमद् भागवत कथा में आज चौथे दिन गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. स्वात्मानंद महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे आज के श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य रूप से गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन वामन अवतार कृष्ण जन्मोत्सव का व्याख्यान किया गया मुख्य यजमान श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी और उनकी धर्मपत्नी सुधा द्विवेदी ने अपने हाथों से भक्तों को प्रसाद वितरण किया वह आए हुए श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया और साथ ही कहा कि ऐसे आयोजनों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना यह दर्शाता है की लोगों में भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास स्थापित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *