बछरावां भाजपा केंद्रीय कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन

रिपोर्ट – T. P Yadav

महराजगंज रायबरेली : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई ।बछरावां भाजपा केंद्रीय कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।

बताते चले की सोमवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनते ही देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा केंद्रीय कार्यालय मे शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। अपने राजनैतिक काल में रक्षा मंत्री बनने के साथ-साथ उन्होंने 7 बार संसद सदस्य के रूप में लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया।दलितों वंचितों पिछड़ों के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव को सर्व समाज अपना मसीहा मानता था।नेताजी के चले जाने से हम लोग स्तब्ध हैं।

आज हमने अपना संरक्षक खो दिया। श्रद्धांजलि के दौरान माताफेर सिंह बाबू चंद्र यादव रामकुमार सिंह निजामुद्दीन सौरव यादव अनस सिद्दीकी, आसिफ कुरैशी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *