एक वर्षीय साधना अभियान की पूर्णाहुति 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से सम्पन्न

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौसी में स्थित आदर्श कृषक विद्यालय में शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 2 दिवसीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबन्धक सत्यदेव सिंह, राम प्रकाश वर्मा, कविंद्र श्रीवास्तव द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से एक वर्षीय अभियान साधना प्रति व्यक्ति 5 लाख गायत्री मंत्र जप का अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसकी पूर्णा आहुति 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से सम्पन्न हुई। जिसमें 51 हजार गायत्री महामंत्रों की आहुतियां प्रदान की गई। जिसमें पूण्य की लालसा से हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां प्रदान की। कार्यक्रम सम्पन्न कराने में गया प्रसाद मौर्य, पुष्पेंद्र,अंशू कुमार आदि की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही कार्यक्रम में गायत्री प्रज्ञा मण्डल भौसी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

आरती में पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक गायत्री माता की आरती की। जिसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वक बीबी सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, आशू सिंह, राजकुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक जे.पी. वर्मा, शिक्षक मनीराम, दिलीप, राम सजीवन, सहित प्रज्ञा मण्डल भौसी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *