• Home
  • Raebareli News
  • रायबरेली क्लब में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Image

रायबरेली क्लब में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रायबरेली, 3 अगस्त। मेरा युवा भारत, रायबरेली के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत 1 अगस्त 2026 को रायबरेली क्लब में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सुश्री वर्तिका सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस आयोजन में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. संत लाल, शिवानी शर्मा, राजाराम मौर्य, सत्यप्रकाश सहित अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंशुमान, उर्वशी, वैशाली, राधा, आकाश, राहुल, सूरज, कौशलेंद्र, शैलेन्द्र, पूजा, पारुल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।

Releated Posts

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न रायबरेली, 09…

पूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

रायबरेली। सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं पूनम सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

पूनम सिंह ने कार्यालय और शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार पर किया ध्वजारोहण, शहीद परिवार का किया सम्मान

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में…

क्रिकेट जोड़ता है समाज, जाति-धर्म का भेद मिटाता है : पूनम सिंह

रायबरेली। शहर के किला बाजार स्थित वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय श्रीमती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top