बैट्री फटने से घायल हुए बालक की उपचार के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

रिपोर्ट- दीपक पाण्डेय

औरैया : घर में रखी इनवर्टर की बैटरी फटने से नौ वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजनों ने तुरंत चिचौली जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। वहां से हालत नाजुक होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। सैफई में आईसीयू में एडमिट कर उपचार किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया है।  सभी का रो रो कर बुरा हाल है।मंगलवार की देर शाम शास्त्री नगर में सोलर पैनल एवं बैटरी का व्यवसाय करने वाले दिनेश दुबे उर्फ गुड्डू(जमौली निवासी) का पुत्र हर्ष दुबे (9) घर में खेल रहा था। कमरे में इनवर्टर रखा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। हर्ष चपेट में आ गया और उसके एक हाथ आधा हट गया और आंख से लेकर पूरा शरीर झुलस गया था।

घटना देख घर के सदस्यों में हड़कंप मच गया। बच्चे के दोनों हाथ, पेट एवं शरीर के अन्य अंग गंभीर रूप से झुलस गए थे।परिजन एंबुलेंस की मदद से बच्चे को चिचौली स्थित अस्पताल ले गए। वहां से गंभीरावस्था में बच्चे को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई में बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई थी। सैफई में उसे आइसीयू में एडमिट किया गया और वेंटिलेटर लगाया गया। गुरुवार की दोपहर हर्ष ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।।मिलनसार स्वभाव के गुडू दुबे के बेटे के निधन पर दिबियापुर के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *