केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की पुत्री पर कांग्रेस द्वारा हमला करने से भाजपाई आक्रोशित

रायबरेली : केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की पुत्री पर कांग्रेस द्वारा हमला करने से भाजपाई आक्रोशित हो उठे हैं। विकास खंड डीह में रविवार को आक्रोशित भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा व जयराम नरेश का पुतला फूंका।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह के नेतृत्व में भाजपाई सुंदरगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए। भाजपाइयों ने पवन खेड़ा और जयराम नरेश की स्मृति इरानी की पुत्री पर की गई टिप्पणी की निंदा की। उसके बाद सुंदरगंज चौराहे पर पवन खेड़ा और जयराम नरेश का पुतला जूतों से पीट कर फूंका। इस दौरान आक्रोशित भाजपाइयों ने स्मृति इरानी जिंदाबाद व राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा स्मृति इरानी की पुत्री पर हमला ओछी राजनीति है।अमेठी सांसद के डर से राहुल गांधी पहले ही वायनाड भाग चुके हैं।अगर हिम्मत हो तो 2024 का चुनाव आकर अमेठी से लड़े उन्हें फिर से पराजित कर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *