raebareli news

ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

महराजगंज रायबरेली : ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में व मंडल प्रभारी नरेंद्र सिंह भंडारी व जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह द्वारा आए हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया व आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी को चुनाव जिताने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया।

वही मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा आए हुए कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व आगामी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।

जिसमें प्रमुख रुप से मंडल प्रभारी नरेंद्र सिंह भंडारी जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ,सत्य प्रकाश वर्मा, शिव शंकर शुक्ला, मंडल महामंत्री वीरेंद्र अवस्थी, रामप्रकाश गौतम मंडल मंत्री दिनेश मौर्य, अरविंद सिंह ,महावीर, राघवेंद्र सिंह, शिवम मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक अनुराग सिंह लक्ष्मी नारायण, रामचंद्र सिंह ,पवन सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *