• Home
  • Raebareli News
  • एशिया स्पोर्ट्स क्लब का समर कैंप 2026 संपन्न, पूनम सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित
Image

एशिया स्पोर्ट्स क्लब का समर कैंप 2026 संपन्न, पूनम सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित

रायबरेली। एशिया स्पोर्ट्स क्लब रायबरेली द्वारा आयोजित सात दिवसीय “एशिया स्पोर्ट्स समर कैंप 2026” का समापन समारोह स्वराज नगर कॉलोनी स्थित एशिया लॉन में संपन्न हुआ। कमला फाउंडेशन, रायबरेली के प्रायोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समारोह के दौरान पूनम सिंह ने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।

समर कैंप का आयोजन 1 जून से 7 जून 2026 तक एशिया स्पोर्ट्स क्लब द्वारा किया गया।कार्यक्रम के कैम्प कोऑर्डिनेटर विवेक सिंह रहे, जबकि मोहम्मद कामरान सिद्दीकी एवं सैयद जिया अहमद नकवी ने आयोजक की भूमिका निभाई। कैंप में बच्चों को प्रशिक्षण देने का कार्य रजत सिंह एवं जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल शिविर बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एशिया स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Releated Posts

सरेनी में कांग्रेस की मजबूत दावेदार बनकर उभर रहीं सुधा द्विवेदी, समाजसेवा के दम पर बनाई अलग पहचान

सरेनी में कांग्रेस की मजबूत दावेदार बनकर उभर रहीं सुधा द्विवेदी, समाजसेवा के दम पर बनाई अलग पहचान…

रायबरेली में सपा की पीडीए महापंचायत संपन्न, पूनम सिंह के आयोजन में जुटे हजारों कार्यकर्ता

रायबरेली। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पूनम सिंह ने रायबरेली में अपनी राजनीतिक सक्रियता का बड़ा…

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न रायबरेली, 09…

पूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

रायबरेली। सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं पूनम सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top