Tuesday, September 26, 2023
Homeउत्तर प्रदेशरायपुर नेरुवा में हुआ आजीविका महिला ग्राम संगठन का गठन

रायपुर नेरुवा में हुआ आजीविका महिला ग्राम संगठन का गठन

शिवगढ़ (रायबरेली) क्षेत्र के रायपुर नेरुवा में 5 स्वयं सहायता समूहों मिलाकर आजीविका महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। गठन के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन थानाध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

अरुणेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाकि ग्राम संगठन बनाने का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को एक साथ संगठित कर उनका समग्र आर्थिक व सामाजिक विकास करना है। ग्राम संगठन समूह में तब्दील हो जाए तो ग्राम संगठन की शक्ति दो से तीन गुनी बढ़ जाएगी। गरीब महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर अपने व अपने परिवार को वित्तीय रूप से सक्षम बना पाएंगी।

इस मौके पर आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक प्रतिभा मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, ग्राम प्रधान रतीपाल रावत,विजय कुमार, ग्राम संगठन की अध्यक्ष ममता, उपाध्यक्ष शोभावती सहित संगठन की भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Angad rahi
दबाव और प्रभाव में खब़र न दबेगी,न रुकेगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments