जनपद स्तर पर आयोजित कला क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में छतोह प्रथम स्थान पर

रिपोर्ट:- निशांत सिंह

रायबरेली:-शासन के निर्देश के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में चतुर्थ जिला स्तरीय कला, क्राफ्ट और पपेट्री की प्रतियोगिता में गणित विषय में विकासखंड छतोह में स्थित कंपोजिट स्कूल संडहा के सहायक अध्यापक विनोद कुमार कोरी ने जनपद रायबरेली में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रथम स्थान लाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी छतोह धर्मेश कुमार यादव द्वारा विनोद कुमार कोरी को शुभकामनाएं दी और आशा किया है कि विनोद कुमार कोरी प्रदेश में भी छतोह का नाम रोशन करेंगे विनोद कुमार कोरी को विकासखंड छतोह प्राथिमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आदित्य नारायण पांडेयऔर महेंद्र मिश्रा, जूनियरसंघ के अध्यक्ष गिरजेश सिंह,शुशील कुमार शुक्ल सहित ब्लॉक के सभी अध्यापक लगातार बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *