लोकतंत्र तभी मजबूत बनेगा जब शत प्रतिशत मतदान होगा : बीडीओ मलिक मसूद अख्तर

Report- ANGAD RAHI

शिवगढ़,रायबरेली। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर शुक्रवार को शिवगढ़ क्षेत्र पिण्डौली गांव में मनरेगा पुरुष व मनरेगा महिला समूह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। विदित हो कि पिछले ग्राम पंचायत के चुनाव में जिन ग्राम पंचायतों में 45 से 60 मतदान हुआ था उन ग्राम पंचायतों में मनरेगा पुरुष एवं मनरेगा महिला समूह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से मतदान करने की अपील की जा रही है।

शुक्रवार को शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी मलिक मसूद अख्तर, ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कुमार, ग्राम प्रधान प्रीती वर्मा के नेतृत्व में मनरेगा पुरुष एवं महिला समूह द्वारा पिण्डौली में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा लगाए जा रहे नारे आंधी आए या तूफान, शत प्रतिशत हो मतदान। छोड़ो चूल्हा चौका – मतदान का यही है मौका।

लोकतंत्र है अपनी शक्ति, मतदान से बड़ी न कोई भक्ति। जब होगा शत प्रतिशत मतदान, तभी बनेगा लोकतंत्र बलवान। आओ मिलकर अलख जगाएं,शत प्रतिशत मतदान कराएं सहित नारों से समूचा गांव गूंज उठा। लगाया जा रहे नारों को सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और सभी ने आगामी 23 फरवरी को मतदान करने का संकल्प लिया।

महिलाओं ने मतदान करने का संकल्प लेते हुए कहा कि लोकतंत्र सफल बनबै, जरूर मतदान करै जबै। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है इस महापर्व में शामिल होकर हम सबको हर्षोल्लास पूर्वक मतदान करना है। अधिक मतदान प्रतिशत मजबूत लोकतंत्र की निशानी है। लोकतंत्र तभी मजबूत बनेगा जब हम सब मिलकर शत प्रतिशत मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *