भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आरम्भ

महराजगंज रायबरेली
भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शहर के बटोही रिसार्ट में रविवार को आरंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। बतौर मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि बूथ कार्यकारिणी को और अधिक सशक्त किया जाए। बूथ में मौजूद सभी प्रमुख, पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख अपना दायित्व सही तरीके से निभाएं। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा नेता व सभापति उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (सीएलडीएफ) वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक भाजपा को पहुंचाना है। जहां भाजपा पहुंच गई है, वहां उसे व्यवस्थित करना है। वहां पार्टी को अजेय बनाना है। जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। बूथ अध्यक्ष तक संगठन की संरचना और कार्यकर्ताओं की आस्था से भाजपा परिवार सुदृढ़ होगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम मे अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा नेता व महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह,अवध क्षेत्र युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सुनील मौर्या, विजय रस्तोगी, धनंजय सिंह,भोलेंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह सहित जिला पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, विभाग के पदाधिकारी, मोर्चे के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *