प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य किरन देवी निर्मल का डीह में भव्य स्वागत

रिपोर्टर :-निशांत सिंह

डीह,रायबरेली। राहुल गांधी की कर्मस्थली अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र की तेज तर्रार महिला नेता और कांग्रेस प्रत्याशिता की दौड़ में शामिल  किरण देवी निर्मल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके गृह विकासखंड डीह में विशेष आयोजन करके कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
मंगलवार 4 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने डीह कस्बे के राजीव गांधी तिराहे पर किरण देवी निर्मल के साथ पहुंचकर सबसे पहले भारतरत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और . इंदिरा गांधी, राजीव गांधी अमर रहें, कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। उसके बाद 51 किलो ग्राम फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी से अपनी नेता का स्वागत किया और नवीन दायित्व के लिए बधाई दी।

किरन देवी निर्मल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे सभी जाति-धर्म के अनुयायियों के साथ समभाव रखते हुए, आप सबके साथ मिलकर पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष शिव दर्शन पासी, जिला सचिव फूलचंद अग्रहरि, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल प्रभाकर, वरिष्ठ कांग्रेसी  कान्ति त्रिपाठी, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलामहासचिव गुफरान सामानी, युवा नेता गणेश मौर्य, युवा नेता सीबू अंसारी, दिनेश सिंह, प्रेमनाथ, बराती लाल, नन्हें भाई, रमेश कुमार, राजीव त्रिपाठी और भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *