रायबरेली : महिला उत्पीड़न की सुनवाई 24 मई को

रायबरेली 22 मई, 2022 : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति जनपद के स्थानीय गेस्ट हाऊस में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु नामित वरिष्ठ जनपदीय पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ समीक्षा बैठक नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में 24 मई 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कराया जाना है। समीक्षा बैठक में  सदस्य द्वारा महिला उत्पीड़न की साथ-साथ उपस्थित महिलाओं द्वारा नवीन प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सुनवाई एवं आवश्यक कार्यवाही किया जाना है।यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *