गैर संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण 

रिपोर्ट उपेंद्र शर्मा 

  • पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में भाग लेतीं आशा कार्यकर्ता

बुलंदशहर, 29 मार्च 2023। पुराने महिला अस्पताल में लोगों को गैर संचारी रोगों से बचाव को जागरूक करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी दी गयी कि गैर संचारी रोगों से बचाव केलिए लोगों को किस तरह जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया- शहरी क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर गैर संचारी रोगों के बारे में लोगों को बताएंगी और मरीजों को खोजेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया- गैर संचारी रोगों से बचाव एवं जानकारी देने के लिए 30-30 आशा कार्यकर्ताओं का ग्रुप बनाया गया है। प्रशिक्षण में गैर संचारी रोग जैसे डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर से बचने के साथ ही इन बीमारी से ग्रस्त लोगों को समय से इलाज कराने, जनपद में जागरूकता फैलाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन के बाद आशा कार्यकर्ताओं को  प्रशस्ति पत्र दिये गये।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया – डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है, जिसका मूल कारण जानकारी का अभाव और खान पान की गलत आदत है। लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर वीरेंद्र वर्मा, संदीप कुमार, होराम सिंह सहित प्रियंका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *