व्यापारी देश की रीढ़ है : एस एम पांडे

रायबरेली :  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय लालगंज में उपायुक्त राज्य कर कमिश्नर एसएम पांडे जगदीश प्रसाद वर्मा, राज्य कर अधिकारी श्यामलाल, प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह, निरीक्षक राजेश कुमार सहायक आयुक्त प्रशासन राज्य कर और सेल टैक्स की पूरी टीम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक तिरंगा यात्रा निकाल कर व्यापारियों को संदेश देते हुए एस एम पांडे ने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ है आजादी के बाद और आजादी से पहले व्यापारी समाज का जो योगदान सराहनीय और अभिनंदन रहा है।

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के प्रति देश की निष्ठा और देश के साथ सबसे ज्यादा परिश्रम कर देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम करता है ।

व्यापारी सदैव सरकार और देश के प्रति अपनी निष्ठा रखकर कार्य करता है तिरंगा यात्रा में उपस्थित जिला महामंत्री अप्पू शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय बाजपेई कोषाध्यक्ष दीप चंद गुप्ता नगर युवा अध्यक्ष प्रतीक शर्मा नगर उपाध्यक्ष रौनक भदौरिया नगर संगठन मंत्री विनय शर्मा नगर उपाध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता नगर महामंत्री महेश सोनी नगर महामंत्री संगठन शिवम गुप्ता नगर मंत्री सुमित विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी मोहम्मद परवेज जिला युवा महामंत्री अमित गुप्ता नगर उपाध्यक्ष शीलू त्रिवेदी नगर उपाध्यक्ष कैलाश चंद केसरवानी व्यापारी जुगल कौशल आदित्य सैकड़ों व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *