रायबरेली : मतगणना कार्मिको का प्रशिक्षण 5 व 9 मार्च को

रायबरेली : प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) प्रभाष कुमार ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना 10 मार्च 2022 को होनी है जिसके लिए मतगणना कार्य में लगाये गये मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण फिरोज गांधी महाविद्यालय में आयोजित किया जाना है। मतगणना पर्यवेक्षक (मतगणना) का प्रथम प्रशिक्षण 5 मार्च 2022 को पार्टी संख्या 01 से अन्त तक, प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार मतगणना पर्यवेक्षक/मतगणना सहायक का द्वितीय प्रशिक्षण प्रथम पाली अपरान्ह 01:00 बजे से तथा माईक्रो आब्जर्वर (मतगणना) का द्वितीय प्रशिक्षण, द्वितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे से पार्टी संख्या 01 से अन्त तक 09 मार्च 2022 को आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *