रायबरेली : धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू 30 अप्रैल 2022 तक

रायबरेली : जनपद में 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि, 10 मार्च को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना, 17 व 18 मार्च को शवे बरात, 2 अप्रैल चेटी चन्द्र, 5 अप्रैल महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राजगुह्यय जयन्ती, 10 अप्रैल रामनवमी, 14 अप्रैल डा० भीम राव अम्बेडकर जी का जन्मदिवस/महावीर जयन्ती, 15 अप्रैल गुड फ्रइडे, 16 अप्रैल ईस्टर सैटरडे, 17 अप्रैल चन्द्रशेखर जयन्ती, 18 अप्रैल ईस्टर मन्डे, 29 अप्रैल जमात – उल – विदा (अलविदा जुमा)/रमजान का अन्तिम शुक्रवार एवं जनपद में होने वाली विभिन्न प्रकार की होने वाली अन्य परीक्षाओं को देखने के साथ – साथ कोविड -19 कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम हेतु ऐसी दशा में उक्त आशकाओं के निवारण के लिए जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा -144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमित कुमार ने 2 मार्च 2022 से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह निषेधाज्ञा 2 मार्च 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *