मानसून आने से शिवगढ़ क्षेत्र में शुरू हुई धान की रोपाई

  • धान की रोपाई के लिए कृषक युद्ध स्तर पर कर रहे कृषि कार्य।

शिवगढ़,रायबरेली। मानसून आने के बाद से शिवगढ़ क्षेत्र के किसानों ने धान की रोपाई एवं रोपाई के लिए खेतों की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों ने धान की रोपाई के लिए खेतों की मेडबंदी और जुताई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया है।

इसके साथ ही जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार है उनके खेतों में बेढ़ उखाड़ने एवं रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। आलम यह है कि खेतों की मेड़बंदी, बेढ़ उखाड़ने एवं धान की रोपाई करने के लिए खेतिहर मजदूर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। धान की रोपाई शुरू होने से खेतिहर मजदूरों को गांव में ही पर्याप्त मात्रा में काम मिल रहा है।

क्षेत्र के जागरूक किसानों की माने तो यदि नहर में पानी पहले आ गया होता तो मानसून आने से पहले ही धान की रोपाई शुरू हो जाती। मानसून आने के बाद से बीच-बीच में हो रहे बारिश खेती-बाड़ी के लिए संजीवनी का काम कर रही है। बारिश और रिमझिम बारिश के चलते किसानों का खेती किसानी में खूब मन लग रहा है।

शिवगढ़ क्षेत्र के भवनपुर गांव के रहने वाले पूर्व पिपरी प्रधान एवं प्रगतिशील कृषक नन्दकिशोर तिवारी की माने तो अगेती खेती करने से जहां फसल में रोग कम लगता है वहीं पहले फसल तैयार होने पर अच्छा मूल्य मिल जाता है। धान की रोपाई का कार्य बैंती, देहली, सूरजपुर, बेड़ारु, बहुदाकला, बहुदा खुर्द,गूढ़ा,भवानीगढ़,शिवगढ़, गुमावां,ओसाह,कुम्भी सहित गांव में शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *