इंन्दपाल सिंह सेंगर ने संभाला गुरबक्शगंज थाने का कार्यभार

रिपोर्ट – राहुल रावत

(गुरबक्शगंज, रायबरेली); रायबरेली जनपद के गुरबक्शगंज थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में शनिवार को जिले में तेजतर्रार इंस्पेक्टर की लिस्ट में शुमार इंस्पेक्टर इंन्दपाल सिंह सेंगर ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की।

उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिये।

थानाध्यक्ष के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद कोतवाल इंन्दपाल सिंह सेंगर ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था एवं जनसंवाद बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित करना, अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और आम जनमानस के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा।

उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें। अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशांति फैलाने वाले लोगों तथा अपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने नये थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र वासियों की ओर से थानाध्यक्ष को पुरा सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *