विधायक से जर्जर विधुत लाइन बदलवाने की मांग

रिपोर्ट – उपेंद्र शर्मा

– जनता दरबार में विधायक ने सुनी फरियादियों की समस्या

छतारी : गुरुवार शाम शिकारपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के जयरामपुर (कीरतपुर) जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी है। आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने बिजली की जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की। किसानों ने जनता दरबार मे अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। विधायक ने स्थानीय लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। विधायक ने जनता की समस्या सुन अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए।

छतारी के गांव जयरामपुर (कीरतपुर) में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित विधायक जनता दरबार में पहुंचे शिकारपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का ग्रामीणों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया। विधायक अनिल शर्मा के जनता दरबार में करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग पहुंचे हैं।

जहां पर विधायक अनिल शर्मा ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनकर सम्बंधित अधिकारियों समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। जनता दरबार में जयरामपुर, कीरतपुर, बिकूपुर,समसपुर सहित बदरखा के आधा दर्जन के अधिक गांव के किसानों ने जर्जर विद्युत लाइन सहित विद्युत अघोषित कटौती का मुद्दा उठाया।

किसानों ने बताया बिजली की लाइन काफी पुरानी हो जाने के कारण आये दिन तार टूट जाने हैं, जिसके बिजली की आपूर्ति काफी प्रभावित होती है। बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। संबंध में विधायक ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समाधान के निर्देश दिए।

इस मौके पर चौढेरा प्रधान विचित्रा कुमार, परवेंद्र देशवाल भाजपा नेता, विमल राघव प्रधान, सुशील कुमार प्रधान, अमोलक मीणा, रघुवीर शर्मा, श्रीओम शर्मा, सुरेश चंद, राजवीर सिंह, संजय शर्मा, पहलाद सिंह, नोबत सिंह, लालसिंह, मंगलसेन गुप्ता, विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *