ललितपुर घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव ने किया ट्वीट, महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से पूछे कई सवाल

कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी हमेशा से बीजेपी पर हमलावर हैं। और किसी न किसी मुद्दे को लेकर सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा करती रहती है। हाथरस कांड को भी प्रियंका ने खूब भुनाया था। वहीं अब ललितपुर घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि, महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं है। तो अब महिलाएं शिकायत लेकर कहां जाएं। क्या सरकार ने थानों में महिला तैनाती बढ़ाने पर सोचा, क्या महिलाओं के लिए थाने सुरक्षित बनाने के लिए सोचा। साथ ही प्रियंका गांधी ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का भी सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *