भाजपा कार्यालय सुंदर गंज चौराहा मण्डल अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बिभाजन बिभीषीसका स्मृति दिवस

रिपोर्ट – अनुज मिश्रा

डीह रायबरेली : अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 14 अगस्त 2022 को मण्डल अध्यक्ष डीह धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सम्मानित भाजपा के जिला अध्यक्ष , नगर वासियों, व ग्राम प्रधान बड़े ही उत्साह पूर्वक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय  सुन्दरगंज से ले कर डीह कस्बा, ब्लॉक,राम लीला तिराहा, बुधई का पुरवा होते हुए भाजपा कार्यालय  आवास पर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान नगर वासियों एवं ग्राम प्रधान के द्वारा लगाए जा रहे भारत माता के जय जयकारों से समूचा कस्बा गूंज उठा तिरंगा यात्रा के दौरान मण्डल अध्यक्ष ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर समूचा देश अमृत महोत्सव के जश्न  में डूबा हुआ है ।

आजादी का यह जश्न हमारे देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद दिलाता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष डीह धीरेंद्र मिश्रा ,महामंत्री राजकुमार द्विवेदी ,पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष भोलानाथ तिवारी ,मोनू कोरी, पारसनाथ उपाध्याय , टोनी सिंह अखिलेश कुमार,सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *