सपा कार्यालय में कश्यप ऋषि व निषादराज गुहराज की जयंती मनाई गई

  • जो पीढ़ियाँ अपने पूर्वजों को विस्मृति कर देती हैं, वे मिट जाती है – इं. वीरेन्द्र यादव

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पार्टी मुख्यालय में कश्यप ऋषि व निषादराज गुहराज की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर दोनों महापुरूषों के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित करने के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव व संचालन महामन्त्री अरशद खान ने किया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि कश्यप ऋषि प्राचीन वैदिक ऋषियों में प्रमुख ऋषि है, जिनका उल्लेख ऋग्वेद में हुआ है, इन्हें सर्वदा धार्मिक एवं रहस्यमय चरित्र वाला बताया गया है एवं अति प्राचीन कहा गया है। निषाद राज गुहराज निषाद समाज से थे, उन्होनें ही वनवासकाल में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को अपने सेवकों द्वारा गंगा पार करवायी थी।

यादव ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के बारे में अध्ययन करना चाहिए एवं जानकारी रखनी चाहिए, जो पीढ़ियाँ अपने पूर्वजों को विस्मृति कर देती है, वे मिट जाती है। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि परम्परा के अनुसार देवता, दैत्य, दानव, यक्ष, गंधर्व, रक्षा, नाग इन सभी जीवाधारियों की उत्पत्ति कश्यप से हुई।

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि निषादराज के काल में ही केवट ने प्रभु श्रीराम को गंगा पार करवाया।  यादव ने कहा कि धन से हीन होने पर कुछ नष्ट नहीं होता है, किन्तु इतिहास एवं अपना प्राचीनतम गौरव नष्ट होने पर उस समाज का विनाश निश्चित है।

इस अवसर पर सुरेश पटेल, रामस्वरूप, राजेश मौर्या, सतगुरू प्रसाद, सतीश महाजन, जेपी यादव, नरेन्द्र मटिहा, अजय यादव, विनोद यादव, अर्जुन यादव, संजय पासी, भारतलाल यादव, राम गोपाल वैश्य, मो0 मुशीर, इरफान सिद्दीकी, रमेश मौर्या, मेहरबान यादव, अरविन्द चौधरी आदि लोगों ने कश्यप ऋषि एवं निषाद राज गुहराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *