• Home
  • Raebareli News
  • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, चाय सेवा शिविर लगाकर किया स्वागत
Image

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, चाय सेवा शिविर लगाकर किया स्वागत

रायबरेली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर की ओर से विशेष चाय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सई नदी के राजघाट एवं शहीद स्मारक घाट पर आयोजित इस शिविर में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को चाय वितरित कर उनका स्वागत एवं सेवा की गई।
छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सई नदी के तट पर सूर्य उपासना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचे। इस दौरान दिनेश सिंह राठौर की ओर से लगाए गए चाय सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान की गई।
इस अवसर पर दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, लोक संस्कृति और भगवान सूर्य की उपासना का महान पर्व है। इस पावन अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए छठी मईया और भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
उन्होंने सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “सेवा ही संकल्प है, सेवा ही संस्कार है।”

Releated Posts

छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज

छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज…

आमीन पठान बने कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के रायबरेली जिलाध्यक्ष, अतुल शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रायबरेली। कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत आमीन पठान…

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट…

रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का भव्य स्वागत, सलोन में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

रायबरेली, 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पहली बार रायबरेली आगमन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top