• Home
  • Raebareli News
  • ग्रैंड फिनाले में मान्या और शिवा विनर, मिली ट्राफी
Image

ग्रैंड फिनाले में मान्या और शिवा विनर, मिली ट्राफी

-रायबरेली गाॅट टैलेंट सीजन-वन में जानदार परफार्मेंस ने बांधा समां
रायबरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से आयोजित रायबरेलीज गाॅट टैलेंट सीजन-वन का ग्रैंड फिनाले की जूनियर विनर मान्या शर्मा और सीनियर विनर शिवा सिंह रहीं। तालियों के बीच मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि उमेश सिकरिया, गौरव अवस्थी और महासभा के अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने विनर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
स्थानीय सूर्या होटल के सभागार में धूम-धड़ाके के साथ शुरू हुआ ग्रैंड फिनाले देर शाम तक चलता रहा। एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से सभागार तालियों से गूंजता रहा। डांस के जूनियर और सीनियर वर्ग में सेकेंड रनर अप के लिए दो-दो प्रतिभागियों को बराबर के अंक मिलने पर बैटल राउंड भी हुआ। बैटल राउंड में भी धमाकेदार प्रस्तुतियों पर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।
डांस के जूनियर वर्ग में अवंतिका सिंह फर्स्ट रनर अप और रिद्धिमा सिंह सेकेंड रनर अप रहीं। सीनियर वर्क की डांस प्रतियोगिता में दिव्यांश पाल फर्स्ट रनर अप एवं आयुषी तिवारी सेकंड रनर अप घोषित हुईं। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, सम्मान पत्र एवं नकट धनराज देकर सम्मानित किया गया।
शो डायरेक्टर एवं आयोजक निर्भय श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में भी जनपद की प्रतिभाओं को इससे बड़े मंच उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि जनपद के बच्चे प्रदेश और देश स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें।
जजेस की भूमिका में दुर्गेश सिंह अमरदीप राजा शुक्ला गुलाम नबी और सौम्य श्रीवास्तव रहीं। ग्रैंड जज नीरज सर एवं आदित्य मौर्य रहे।
ग्रैंड फिनाले संपन्न करने वाली टीम में आयुष, धीरज, दीपक, अभिनव, विनायक, सोनम, आदर्श और सलिल का सहयोग रहा।

Releated Posts

छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज

छठ पूजा पर राजघाट पहुंचीं पूनम सिंह, व्रती महिलाओं को किया फल वितरण,घाट की अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज…

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, चाय सेवा शिविर लगाकर किया स्वागत

रायबरेली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए भाजपा…

आमीन पठान बने कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के रायबरेली जिलाध्यक्ष, अतुल शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

रायबरेली। कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत आमीन पठान…

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट

खोर गांव में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीपावली किट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top