• Home
  • Raebareli News
  • एम्स रायबरेली में कार्यरत संविदा कर्मी शिव दर्शन पर हुआ मधुमक्खियों का जानलेवा हमला
Image

एम्स रायबरेली में कार्यरत संविदा कर्मी शिव दर्शन पर हुआ मधुमक्खियों का जानलेवा हमला

श्री समाचार डेस्क / धैर्य शुक्ल : एम्स परिसर में अनगिनत बड़ी-बड़ी मधुमक्खियों के छत्ता लगे हुए हैं। मधुमक्खियां आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों तीमारदारों और गली चलते नागरिकों पर हमला करती रहती हैं। मधुमक्खियों को अस्पताल परिसर से भगाने का कोई समुचित प्रबंध नहीं किया जा रहा है। इस लापरवाही के चलते एम्स में ही कार्यरत कर्मी पर मधुमक्खियों ने जानलेवा हमला किया। जिनकी हालत गंभीर है, किंतु प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है।
रायबरेली स्थित एम्स में श्री शिव दर्शन हाउस कीपिंग (सफाई कर्मी – HK) के पद पर कार्यरत हैं, जो कूड़ा गाड़ी में अस्पताल का कचरा भरवा रहे थे। तभी हजारों को संख्या में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वो रोते चिल्लाते रहे। कोई भी स्वास्थ्य कर्मी बचाने नहीं आया। बाद में सूचना पा कर पहुंचे फायर बिग्रेड की गाड़ी से अग्निशमन पाउडर का छिड़काव हुआ। तब सिक्योरिटी गार्ड सुरेश, आनंद मोहन, HK शैलेन्द्र आदि ने बचा कर एम्स में भर्ती करवाया।
संविदा कर्मचारी शिव दर्शन का इलाज चल रहा है किंतु उनको वेतन कटने व परिवार का भरण पोषण की भी चिंता सता रही है।

Releated Posts

पूनम सिंह ने कार्यालय और शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार पर किया ध्वजारोहण, शहीद परिवार का किया सम्मान

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में…

रायबरेली क्लब में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रायबरेली, 3 अगस्त। मेरा युवा भारत, रायबरेली के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के…

क्रिकेट जोड़ता है समाज, जाति-धर्म का भेद मिटाता है : पूनम सिंह

रायबरेली। शहर के किला बाजार स्थित वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय श्रीमती…

विश्व योग दिवस पर एबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को दिव्यदर्शन योग सेवा संस्थान द्वारा एबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top