लेखिका पुष्पा श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ में मिला सम्मान

रायबरेली। सई और गंगा नदी की पावन धारा के किनारे बसे जिले का नाम साहित्य के क्षेत्र में भी अछूता नहीं रहा है। रायबरेली की वरिष्ठ लेखिका पुष्पा श्रीवास्तव शैली को छत्तीसगढ़ की धरती में सम्मानित किया गया।

पुष्पा श्रीवास्तव शैली की लेखनी सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के साथ साथ पारिवारिक पृष्ठभूमि को दर्शाने का काम करती है

छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के द्वारा छत्तीसगढ़ में एक साहित्य मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे देश से साहित्यकार इकट्ठा हुए थे। रायबरेली शहर से लगे छोटे से गांव का कसेहटी की रहने वाली पुष्पा श्रीवास्तव शैली की लेखनी सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के साथ साथ पारिवारिक पृष्ठभूमि को दर्शाने का काम करती है जिसको देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ में सम्मानित किया गया।

पुष्पा श्रीवास्तव शैली साहित्यकारों को संगठित करने वाली संस्था हिंदी रचनाकार समूह की संस्थापक और व्यवस्थापक हैं उनके द्वारा इस संस्था का संचालन किया जाता है। छत्तीसगढ़ में मिले सम्मान से रायबरेली के साहित्यकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी, रसिक किशोर नीरज, कल्पना अवस्थी, अभिमन्यु सिंह, नरेंद्र सिंह भदौरिया, रत्ना सिंह, डॉ. संतलाल, अशोक कुमार और दयाशंकर ने उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *