फलदार वृक्षों के साथ-साथ छायादार वृक्षों को भी लगायें: अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण/नोडल अधिकारी, वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022, डिम्पल वर्मा की अध्यक्षता में जनपद में आगामी 05, 06 एवं 07 जुलाई 2022 को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के दृष्टिगत विगत दिवस जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/व्यापारियों, उद्योग, सिविल सोसायटी, युवा मंगल आदि संगठन के साथ जिला वृक्षारोपण समिति व मुख्य स्टेक होल्डर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

अपर मुख्य सचिव ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य 6669742 पौधों को रोपित किये जाने के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा पौधों के उठान एवं अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये पौधों के उठान के बारे में विभागवार समीक्षा किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि 5 जुलाई 2022 को कुल लक्ष्य का 80 प्रतिशत वृक्षारोपण पूर्ण कर लिया जाए। इस सम्बन्ध में उन्होंने विभागवार तैयारियों की गहन समीक्षा किया।

अपर मुख्य सचिव ने शासन की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण का महत्व एवं स्वस्थ जीवन शैली में वृक्षों की उपयोगिता बताते हुए उपस्थित अधिकारियों को पूरे उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ 5, 6 व 7 जुलाई 2022 की तिथियों में शत प्रतिशत वृक्षारोपण कराते हुए लक्ष्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामों में बाल वाटिका में सहजन वृक्ष का अधिक से अधिक रोपण किया जाए तथा बरगद, मोलश्री, सहजन, पीपल, सागौन, आम, नीम, जामुन आदि छायादार व फलदार वृक्षारोपण का भी रोपण किया जाये। अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्योग, व्यापारियों, युवा/महिला मंगल दल आदि संगठनो के साथ-साथ सामाजिक वानिकी के प्रोत्साहन हेतु नगर पालिका क्षेत्रों, नई सड़कों के निर्माणोपरान्त किनारों पर वृक्षारोपण, मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्यों, तालाबों, गोशालाओं आदि के आस-पास के वातावरण को हरा-भरा एवं सौन्दर्यीकृत करने हेतु पूरे वर्ष वृक्षारोपण कराते रहने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि जनपद में कुल 6669742 पौधो को रोपित किये जाने का लक्ष्य है।

जिसमें लगभग 30 लाख से अधिक पौधे वन विभाग द्वारा रोपित किये जाने का लक्ष्य है एवं शेष पौधो को विभिन्न विभागों जैसे ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम परिवहन, उद्यान सहित अन्य विभागो को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिनांक 05 जुलाई 2022 को प्रातः 6 बजे से सायं 06 बजे तक जनपद में 4764600 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसी प्रकार शेष पौध रोपण 06 जुलाई को 476400 एवं 07 जुलाई में 476400 एवं 15 अगस्त को 952800 पौधरोपण किया जाएगा। मियावाकी पौधरोपण के लिए ड्रोन के माध्यम से फोटो, विडियो देखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में विभिन्न प्रकार के पौधरोपण जैसे अमृत वन, शक्ति वन, खाद्य वन, बाल वन तथा युवा वन की स्थापना निर्धारित तिथियों में की जायेगी। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को वृहद पौधरोपण जन आन्दोलन के बाद अगले दो दिनों में लक्ष्यानुसार रोपित किये जाने वाले पौधों की समुचित योजना तैयार कर कार्यान्वित की जायेगी। जनपद स्तर पर वन विभाग के नियंत्रण में वार रूम की स्थापना की गई है जिसे 24 घण्टे क्रियाशील रखा जाए। संचालित वार रूम में प्राप्त समस्त सूचनाएं अर्थात समीक्षा रिपोर्ट/फोटोग्राफ, विडियोग्राफ, वृक्षारोपण से संबंधित सूचनाएँ संकलित की जायेगी।

उक्त समस्त सूचनाए वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा पीएमएस पर अपलोड की जायेगी। 35 करोड़ पौध रोपण जन आन्दोलन के लिए सभी विद्यालय तथा अन्य संस्थायें व संगठनों के सहयोग से करेंगी। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को पौध रोपण के पश्चात अनिवार्य रूप से उसकी जीओ टैगिंग कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण/नोडल अधिकारी का वृहद वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा करने एवं मार्गदर्शन देने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया तथा जनपद में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु आश्वस्त किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, डीएफओ सुरेश चन्द्र, एसडीओ लालगंज अविनाश पाण्डेय, व्यापार मण्डल के अतुल गुप्ता, आईएमए से डॉ0 मनीष सिंह, सूचना विभाग के मो0 राशिद सहित एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र, युवा/महिला मंगल दल, रोटरी क्लब,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *