राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में अखिल क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक
मुन्ना सिंह/ बाराबंकी : अखिल क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय कार्यालय बाराबंकी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन के प्रचार प्रसार व विस्तार पर संगठन के पदाधिकारीयों से चर्चा करते हुए सुझाव मांगे गए। बैठक में वीके सिंह राष्ट्रीय संरक्षक ने कहा सुझाव देते हुए तन मन धन से प्रांतीय तथा जनपदीय बिस्तर पर लगने के लिए प्रेरित किया। जिस पर राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार सिंह ने सहमत व्यक्त करते हुए कहा कि आज के एजेनडे को भी प्रस्तुत किया जाए। जिसमें जिला इकाइयों को क्रियाशील करना कोष एवं धन की व्यवस्था करना संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह ने प्रदेश व मंडल के चयन व क्रियावन पर तेजी लाने को कहा। इसके अतिरिक्त संगठन के अन्य उपस्थित पदाधिकारी ने जिन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सतीश सिंह रणविजय सिंह जिला अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। रणविजय सिंह जिला अध्यक्ष बाराबंकी ने अपने जनपद के संगठन व कार्यकारी से भागवत कराया डॉक्टर सोमेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आए हुए सभी सम्मानित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त किये।
