ईश्वर कुमार पासी पुनः बनाये गये इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के दुल्लापुर मजरे नेरथुवा गांव के रहने वाले ईश्वर कुमार पासी को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ‘इंटक’ का पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ईश्वर कुमार पासी की पार्टी के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में ईश्वर कुमार पासी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसकी जानकारी होने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव मिश्रा, गिरजेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, रामूरावत, हरिशंकर तिवारी, अशोक यादव सहित कांग्रेसियों ने ईश्वर कुमार पासी को बधाई देते हुए इंटक के प्रति आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *