श्रद्धा और विश्वास का मानव जीवन के नैतिक उत्थान में बहुत योगदान :डा. चिन्मय पंड्या

रायबरेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति पं श्री राम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के साकार स्वरूप सजल श्रद्धा – प्रखर का गायत्री शक्तिपीठ रायबरेली पर लोकार्पण देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, अखिल विश्व गायत्री परिवार के गौरव डा0 चिन्मय पंड्या के द्वारा प्रातःकाल 8.30 बजे किया गया।

तत्पश्चात् उन्होंने मनिका सिनेमा रोड का नया नाम आचार्य श्री राम शर्मा मार्ग के नाम पर लोकार्पण किया। इसके तुरंत बाद राजकीय इण्टर कालेज मैदान पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय, परिजनों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, शासन प्रशासन के लोगों के समक्ष अपना गरिमामयी उद्बोधन दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि श्रद्धा और विश्वास का मानव जीवन के नैतिक उत्थान में बहुत योगदान है। वाह्य जगत में तो लगता है कि सब ठीक है, परन्तु मनुष्य जब अन्तर्जगत में सावधानी से अवलोकन करता है तब उसको समर्थ गुरु रामदास, महात्मा गौतम बुद्ध जैसी अनुभूतियां होती हैं और वे साधारण मनुष्य से देव पुरुष बन जाते हैं।

एक साधारण राजकुमार सिद्धार्थ जब वृद्ध और शव यात्रा जैसी घटनाओं का आत्मा की गहराई में चिन्तन करता है तो भगवान बुद्ध बन जाता है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने बताया कि सजल श्रद्धा – प्रखर प्रज्ञा का रायबरेली में नवनिर्मित स्वरूप बहुत ही सुन्दर और शांति कुंज हरिद्वार के बाद रायबरेली में ही देखने को मिला है।

यहां प्रत्येक व्यक्ति गुरु देव माता जी के समक्ष जनकल्याण हेतु आराधना कर सकता है और गुरु देव के बताए मार्ग पर चलकर ही अपना जीवन सार्थक बनाते हुए परिवार समाज और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करके मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के विशिष्ट प्रयोजन को प्रशस्त कर सकता है।

डा पंड्या  ने वहां पर आये समस्त परिजनों, मीडिया और प्रशासन के लोगों, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आदि गुरु देव का संदेश ध्यान पूर्वक सुनने हेतु आभार व्यक्त किया। सभी के समर्पण को सराहा।  दुर्गा प्रसाद शुक्ला द्वारा प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा के निर्माण में किए गए सहयोग हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज मैदान मिशन के विभिन्न प्रज्ञा गीतों जैसे हे गुरुवर हे जगजननी मां हमको यह वरदान दो, जन जन में देवत्व जगाएं प्राण भरा अनुदान दोय अपनी लाल मशाल गुरु देव जी को प्यारी हैः हम चलेंगे जगद्जननी तुम्हारे ही इशारों पर आदि से वातावरण विल्कुल गायत्रीमय होगया। डा. चिन्मय पंड्या  ने राजकीय इण्टर कालेज मैदान में लगे विशाल साहित्य स्टाल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और गुरु देव द्वारा लिखित समस्त साहित्य जनसामान्य को ब्रह्म भोज योजना के अन्तर्गत आधे मूल्य पर उपलब्ध करवाने हेतु रायबरेली गायत्री परिवार की प्रशंसा किया।

इस अवसर पर बलवंत त्रिवेदी, अनिल श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता,मनोराम शुक्ला, सुधांश त्रिपाठी, मोहनसिंह, हरी कान्त शर्मा, वी बी सिंह, शशी तिवारी, रेनू टंडन, ऊषा सिंह, रामा देवी, प्रेमा सिंह, आरसी श्रीवास्तव, डा तहसीलदार सिंह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी गायत्री परिवार के प्रवक्ता डा. भगवान दीन द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *