15 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

15 दिन के अन्दर समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो की जाएगी महापंचायत

प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस,विद्युत विभाग व बीडीओ को सुनाई खरी खोटी

शिवगढ़(रायबरेली) शिवगढ़ ब्लाक परिसर में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन महराजगंज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हो गया है। गुरुवार को 15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारी संख्या में किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता ब्लाक परिसर में पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस धरने में किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह भी मौजूद रहे। अपराह्न साढ़े 3 बजे तक जब कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा तो किसान यूनियन के कार्यकर्ता आग बबूला हो गए। आलम यह था कि भाकियू के कार्यकर्ता खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तब कहीं जाकर खण्ड विकास अधिकारी बाबूलाल वर्मा ब्लॉक परिसर में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शिवगढ़ थाना प्रभारी सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। करीब 5 बजे धरना स्थल पर पहुंची महराजगंज एसडीएम रश्मिलता को भाकियू प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह ने ज्ञापन देकर 15 दिन के अन्दर समस्याओं का समाधान कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन के अन्दर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विशाल महापंचायत की जायेगी दोषी अधिकारियों कर्मचारियों को बिल्कुल नहीं बक्सा जाएगा। एसडीएम रश्मिलता ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। धरना प्रदर्शन में रायबरेली जनपद से भारी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता व महिलाएं भी मौजूद रही। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरीनाम सिंह ने कहा कि रायबरेली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। यहां पर राजस्व का व विद्युत विभाग का तो बुराहाल है, कमीशन खोरी चरम पर है। विद्युत विभाग द्वारा फर्जी अवैध वसूली की जा रही है। लोगों के बिल अधिक निकाले जा रहे हैं। वही लेखपाल भी मनमानी कर अवैध वसूली कर रहे हैं। पुलिस विभाग का भी रवैया ठीक नहीं है। सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की सफाई के नाम पर खेल किया जाता है, जिसके चलते खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ लाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष संगमलाल वर्मा, उपाध्यक्ष रामकिशोर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार, महामंत्री राममिलन, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह यादव सहित भारी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *