भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, आज हो सकता है इस अहम मुद्दे पर फैसला

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी को चौंका दिया था और इसके बाद आज भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में उप राष्ट्रपति के पद के लिए प्रत्याशी पर विचार किया जाएगा। इस बैठक को लेकर भी यह उम्मीद जताई जा रही है भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद किसी चौंकाने वाले नाम का ऐलान कर सकती है। आज होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सियासी गलियारों में यह भी खबर है कि उप राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा इस बार किसी अल्पसंख्यक वर्ग के चेहरे पर दांव लगा सकती है।

भाजपा सहयोगी दलों से भी लेगी राय

सूत्रों के अनुसार सत्तारूढ़ NDA गठबंधन में प्रमुख सहयोगी दलों को भी भाजपा अपने उम्मीदवार के नाम पर विचार-विमर्थ करेगी। यह चुनाव पर आम सहमति लेने के लिए विभिन्न दलों के साथ एक राय होने का जरिया होगा। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि विपक्ष भी राष्ट्रपति चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति चुनाव में भी एक साझा उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। हालांकि संख्या बल के मामले में भाजपा व उसके सहयोगी दल काफी आगे है। ऐसे में सत्ता पक्ष के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की जीत होना लगभग तय माना जा रहा है। इस चुनाव में भी BJD और YSR कांग्रेस जैसे दल भी भाजपा का साथ दे सकते हैं।

उपराष्ट्रपति के लिए इन नामों पर हो सकती है चर्चा

भाजपा संसदीय बोर्ड की की बैठक में आज जिन नामों पर चर्चा की जा सकती है, उनमें हाल ही में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से इस्तीफा देने वाले मुख्तार अब्बास नकवी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी इस रेस में शामिल है। इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नजमा हेपतुल्ला के नाम भी उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *