भाजपा अगर डरती है तो केवल गांधी परिवार से डरती है : सुशील पासी

  • प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी ने साधा बीजेपा पर निशाना
  • सुशील पासी का भवानीगढ़ चौराहे पर हुआ जोरदार स्वागत

अंगद राही /शिवगढ़,रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी का क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अखिलेश शुक्ला, जिला सचिव दिनेश यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे सुशील पासी की पार्टी के प्रति त्याग एवं समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है,जिसको लेकर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, सुशील पासी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला सचिव दिनेश यादव,अखिलेश शुक्ला, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष त्रिवेदी,राजू त्रिवेदी आदि कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।

स्वागत से अभिभूत सुशील पासी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। सुशील पासी ने कांग्रेसियों में ऊर्जा भरते हुए कहाकि 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशी की प्रचण्ड बहुमत से जीत होगी, उन्होंने कहा कि रायबरेली में जो भी विकास कार्य दिखाई दे रहा है वह कांग्रेस की देन है, विपक्षी पार्टियों ने सिर्फ ढिंढोरा पीटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि त्याग समर्पण की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी को आज पूरा विश्व नेता मानता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को आगे तक पहुंचाने का काम करेंगे।

सुशील पासी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अगर डरती है तो केवल गांधी परिवार से डरती है। विपक्ष की आंख में आंख डालकर अगर कोई बोलने वाला है तो वह कांग्रेस है। भाजपा यहां लगातार साजिस करती रहती है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से आज पूरा हिंदुस्तान कांग्रेस के साथ चल पड़ा है। भाजपा ने तो केवल छल किया है, युवाओं के साथ छल किया है, किसानों के साथ छल किया है, शिक्षित बेरोजगारों के साथ छल किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *