रायबरेली। दिनांक 03 मार्च 2026 को CRPF रायबरेली परिवार सेवानिवृत्त संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शहर स्थित श्री मैरेज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में अवकाश पर चल रहे अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित हुए।समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट गौरव सिंह (CRPF) ने की। इस अवसर पर लगभग 150 जवान विभिन्न रैंकों से उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने CRPF परिवार रायबरेली के औपचारिक पंजीकरण की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के सदस्यों से आपसी तालमेल, सामंजस्य एवं सहयोग की भावना बनाए रखने तथा एक-दूसरे की हर संभव सहायता करने का आह्वान किया।उन्होंने अवकाश के समय को समाज सेवा में लगाने की प्रेरणा भी दी। संगठन के सदस्य गांव-गांव जाकर नवयुवकों को फोर्स में भर्ती हेतु जागरूक कर रहे हैं, ताकि उनमें देशभक्ति और सेवा का जज्बा विकसित हो सके। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा सरकारी संस्थानों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।CRPF परिवार रायबरेली अपने सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यों के माध्यम से न केवल जनपद बल्कि पूरे देश में संगठन की सकारात्मक छवि को मजबूत कर रहा है।

रायबरेली में CRPF सेवानिवृत्त संगठन का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
Releated Posts
क्रिकेट जोड़ता है समाज, जाति-धर्म का भेद मिटाता है : पूनम सिंह
रायबरेली। शहर के किला बाजार स्थित वसी नकवी नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय श्रीमती…
रायबरेली में टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ, मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन
रायबरेली। शहर के अल्फा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मधुबन क्रॉसिंग में आयोजित टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का भव्य शुभारंभ कमला…
एशिया स्पोर्ट्स क्लब का समर कैंप 2026 संपन्न, पूनम सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित
रायबरेली। एशिया स्पोर्ट्स क्लब रायबरेली द्वारा आयोजित सात दिवसीय “एशिया स्पोर्ट्स समर कैंप 2026” का समापन समारोह स्वराज…
सेवा ही माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि, पूनम सिंह ने पांचवीं पुण्यतिथि पर कराया विशाल भंडारा
रायबरेली। शहर के हृदय स्थल गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह…
Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
om3780













