ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न
रायबरेली न्यूज: आज दिनांक 07/01/2023 को ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति रायबरेली की बैठक उ प्र परिवहन निगम ,रायबरेली डिपो परिसर में सम्पन्न हुई,जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के यस तिवारी ने तथा संचालन हरिश्चन्द्र त्रिपाठी ,जिला सचिव,रायबरेली एवम् आर एन द्विवेदी ,अध्यक्ष,मध्य जोन ,उ प्र ने किया। सुभाष चौबे संगठन मंत्री ,मध्य जोन ने विस्तार से संगठन के विषय में जानकारी दिया। ए पी सिंह ,उपाध्यक्ष,मध्य जोन ने कविता पाठ किया।
बैठक को एम पी सिंह,एस एस त्रिपाठी,लालजीत सिंह,कृष्ण मुरारी मिश्र,बी के गिरि,राज कुमार ,सुरेन्द्र कुमार राय आदि ने सम्बोधित किया। दसाधिक नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किया। प्रमोद कुमार शाखाध्यक्ष ने सबका आभार व्यक्त किया। के यस तिवारी ने पेंशनर्स की समस्या के समूल समाधान हेतु तथा ई पी एफ ओ की कर्मचारी विरोधी सोच को समाप्त करने हेतु संगठन की वृद्धि तथा सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। 10 जनवरी को ई पी एफ ओ कार्यालय लखनऊ पहुंच कर प्रदर्शन में भाग लेने का आवाह्न किया। सभी ने दोनों हाथ उठा कर स्वागत व समर्थन का भरोसा दिया।