एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाकर किया महिलाओं को जागरूक

लालगंज:रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में महिला बीट पुलिसकर्मियों व एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा बालिकाओं, महिलाओं से बातचीत कर अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर एंटी रोमियो की टीम ने कस्बा व क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम क्षेत्र के ऐहार ,पूरे तिवारी, बाबा का पुरवा पहुंचकर जहां पर महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता किया टीम ने महिलाओं के घर-घर पहुंचकर उन्हें पंफलेट वितरण किए, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर 1090,1076,112,102,108 के बारे में जानकारी दिया साथ ही एंटी रोमियो टीम ने बताया कि कभी भी जरूरत पड़ने पर संबंधित थाना, एंटी रोमियों टीम व उत्तर प्रदेश पुलिस के संचालित नंबरों पर बेझिझक कॉल कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी थानो में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां पर महिला कर्मी महिलाओं की शिकायत सुनकर समय से निस्तारण कराने का प्रयास करती हैं। टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने व शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *