ज्वाइंट ऑपरेशन फॉर सोशल हेल्थ संस्था द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

शिवगढ़,रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ज्वाइंट ऑपरेशन फॉर सोशल हेल्थ संस्था द्वारा शिवगढ़ थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथ खेड़ा में वृक्षा रोपड़ अभियान चलाकर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। ज्वाइंट ऑपरेशन फॉर सोशल हेल्थ संस्था के जिला समन्वयक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि संस्था द्वारा यह अभियान पूरे 1 सप्ताह तक चलाया जायेगा।

संस्था द्वारा गांव-गांव वृक्षारोपण अभियान चलाकर इस सप्ताह को पर्यावरण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत गांव-गांव जाकर बालिकाओं के द्वारा पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया जाएगा। लोग अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें जिसके लिए लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

जिला समन्वयक गौरव त्रिपाठी ने पर्यावरण के प्रति चिंतन व्यक्त करते हुए कहाकि यदि बढ़ता रहा प्रदूषण तो मिट जाएगा मानव ये,रो देगी ओजोन हमारी,मिट जायेगी धरती सारी। सभी हवा दो इस विपत्ति को वरना मिट जाएगी सृष्टि। इस मौके पर ग्रामीण विकास संस्थान के अशोक शुक्ला, सर्वेश कुमार के साथ में भारी संख्या में बालिकाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *