Tuesday, September 26, 2023
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाएं अपराध को छिपाये नहीं बताएं : एडीजे रेनू मिश्रा

महिलाएं अपराध को छिपाये नहीं बताएं : एडीजे रेनू मिश्रा

  • महिलाओं को अधिकारों के प्रति दी जानकारी

उपेन्द्र शर्मा/बुलंदशहर : सोमवार को स्याना तहसील के गांव बरौली बासुदेवपुर में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी। उसी दौरान महिला से कहा कि वह खोलकर अपनी बात रखें, अत्याचार होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

तहसील स्याना के बरौली बासुदेवपुर में आयोजित बैठक में अपर जिला जज सचिव जिला विविध सेवा प्राधिकरण रेनू मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई है।

बैठक को संबोधित करते हुए नामित अधिवक्ता रमेश चंद वर्मा ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, घरेलू हिंसा निश्चित पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बुलंदशहर अपर जिला जज रेनू मिश्रा कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट घरेलू हिंसा एसिड अटैक छेड़छाड़ बलात्कार दहेज उत्पीड़न आदि संबंधित समस्याओं को लेकर वह सखी वन स्टॉप सेंटर पर जा सकती हैं।

महिला हेल्पलाइन 181 पर भी संपर्क कर सकती हैं। डा. श्रुति अग्रवाल ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जहां पर महिलाओं में होने वाले बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments